फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो भेजने के लिए फोन मांग कर ले उड़ा

Tue, 15 Aug 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
मोबाइल बैंकिग
विज्ञापन
हाथरस।  शहर में कॉल करने या फोटो सेंड करने की बात कहकर फोन मांगने और फिर उसे लेकर चंपत हो जाने वाले चोरों का गिरोह सक्रिय है। जिला अस्पताल में इंटरमीडिएट के एक छात्र का कीमती मोबाइल फोन इसी तरह एक शातिर ठग लेकर चंपत हो गया। जिला अस्पताल में इस तरह मोबाइल ठगे जाने की यह दूसरी वारदात है।  
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला उम्मेद के रहने वाले इंटरमीडिएट के छात्र पवन सोमवार को सोनई स्थित एक आईटीआई कॉलेज से लौटकर तालाब चौराहे पर टेंपो से उतरा। वहीं उसे एक शख्स मिला। उसने अपने करीबी के अस्पताल में भर्ती होने की बात कही और वह पवन को बातों में लगाकर जिला अस्पताल तक ले आया। यहां उसने पवन से से फोन मांगा और कहा कि उसे अपने भाई को वाह्ट्सएप पर मेडिकल रिपोर्ट का फोटो सेंड करना है।

पवन ने अपना फोन शातिर ठग के हाथों में थमा दिया। शातिर एक मिनट तक इस फोन पर फोटो भेजे जाने का दिखावा करता रहा। फिर फोन लेकर धीरे-धीरे उसने अपने कदम ओपीडी की ओर बढ़ा दिए। पवन उस पर नजर रखे हुए था। ओपीडी के अंदर पहुंचते ही शातिर फोन लेकर चंपत हो गया। पवन को शक हुआ तो वह पीछे-पीछे ओपीडी में पहुंचा लेकिन काफी देर तक खोजबीन के बावजूद उसे शातिर कहीं दिखाई नहीं दिया। पवन ने हाथरस गेट पुलिस को सूचना दी है। पुलिस जिला अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज से पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें