फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव

Thu, 14 Feb 2019 12:06 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
घायल वृद्ध बागला अस्पताल में उपचार कराता हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव ढकपुरा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह ढकपुरा में एक निर्माणाधीन मकान के सामने खाली पड़ी जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आए गए। पहले तो दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से पथराव होने लगा, जिसमें दो वृद्ध और एक युवक घायल हो गया।

घायलों में एक पक्ष के बसंत लाल और उनके बेटे रवि के अलावा दूसरे पक्ष के सरदार पन्ना सिंह का नाम शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों ही पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें