फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

Thu, 10 May 2018 12:01 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सिकंदराराऊ, हाथरस।
विज्ञापन
हादसे - फोटो : self
विज्ञापन
हाथरस राजमार्ग पर बुधवार की तड़के गांव कमालपुर के निकट हाथरस की तरफ जाते हुए ट्रैलर ने भट्ठे पर जा रहे किसान की बुग्गी में टक्कर मार दी। टक्कर के फलस्वरूप बुग्गी की धज्जियां उड़ गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैलर चालक मरकर स्टेयरिंग के मध्य फंस गया। बुग्गी चालक को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। ट्रैलर चालक के शव को क्रेन मंगाकर निकाला गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन सीएचसी पर नहीं आए थे। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव टिकाबाड़ा थाना किशनगढ़ अजमेर राजस्थान निवासी 35 वर्षीय खेमचंद्र पुत्र जवाहरलाल ट्रैलर चलाता था। जबकि ट्रैलर श्री श्याम ट्रौला सर्विस श्रीनगर अजमेर का था। खेमचंद्र ट्रैलर लेकर अजमेर से लालकूआं गया था तथा वहां से वापस लौट रहा था। गांव कमलापुर के निकट ट्रैलर बुग्गी से टकरा गया। टक्कर होते ही काफी ग्रामीण घटना पर आ गए तथा मदद करने लगे। इधर चालक खेमचंद्र ट्रैलर के केबिन पिचकने से स्टेयरिंग के मध्य फंस गया। सुचना पर तत्काल मनोज कुुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। जब देखा कि चालक मर गया है तथा निकलना कठिन है तो तत्काल क्रेन मंगाई गई। 


क्रेन ने केबिन को खींचा। तब कहीं जाकर शव क्षत विक्षत अवस्था में बाहर निकाला। इधर, बुग्गी चालक रामसनेही पुत्र अमर सिंह 60 वर्ष निवासी गांव कमालपुर को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को कोतवाली पुलिस ने फोन पर दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें