फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत

Thu, 29 Oct 2015 12:17 AM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हसायन। हसायन क्षेत्रान्तर्गत गांव बावस के निकट एक ट्रैक्टर ने  बाइक सवारोें को रौंद दिया। इस दुर्घटना में बाइकसवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए हाथरस भेजा गया। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाथरस-सिकंदराराऊ रोड पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। बाद में अधिकारियों ने जैसे-तैसे लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत किया। एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला रति से जाऊ निवासी देवेन्द्र पुत्र फूल सिंह अपनी  भाभी सावित्री व धेवती को बाइक से दवा दिलाकर घर लौट रहा था।  एक टैंकर ने गांव बावस के निकट बाइक में टक्कर मार दी। इसमें तीनोें बाइक सवार गंभीर घायल हो गए।  निकट खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने इन्हें उपचार के लिए  हाथरस भिजवाया। उसके बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को सड़क पर तिरछा लगाकर जाम लगा दिया। कुछ ग्रामीणों ने बबूल के पेड़ों को काटकर सड़क पर डालकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। काफी देर तक जब पुलिस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस के  खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। घायल देवेंद्र को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है।  एसडीएम सिकंदराराऊ एन पी पांडेय, एसओ हाथरस जंक्शन व एसओ गंगाप्रसाद यादव ने ग्रामीणों को टैक्ट्रर चालक के खिलाफ  का आश्वासन देकर जैसे-तैसे जाम खुलवाया। वहीं अलीगढ़ ले जाते समय देवेंद्र की मौत हो गई। उसकी मौत पर उसके घर में कोेहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें