अलीगढ़। महिलाओं पर छेड़छाड़ करने के मामले में कमिश्नर चंद्रकांत ने कठोरतम कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। सोमवार को कमिश्नरी सभागार में राजस्व कर-करेत्तर , विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कमिश्नर ने आदेश दिए कि दिन दहाड़े हत्या करने कर दहशत फैलाने वाले और महिलाओं से दुराचार करने वालों पर एनएसए लगाया जाए।
विभागीय योजनाओं में खराब प्रगति पर खफा कमिश्नर ने उपनिदेशक पशुपालन , डीआईओएस अलीगढ , समाज कल्याण अधिकारी एटा , उपनिदेशक पंचायतीराज को कठोर चेतावनी दी। वहीं स्वास्थ्य परियोजनाओं की बदहाली पर एटा - हाथरस के सीएमओ व एटा -हाथरस के मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को प्रतिकूल प्रवष्टि देने के आदेश कर दिए। अलीगढ , एटा एवं हाथरस के डीपीआरओ को भी कठोर चेतावनी दी है। राजस्व वसूली में कम प्रगति पर परिवहन , व्यापार कर , आबकारी एवं मनोरंजन कर विभागों अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इन विभागों के जिन जिलास्तरीय अधिकरियों ने स्टेट एवरेज से कम उपलब्धि अर्जित की है उनको एडवर्स एन्ट्री देने को कहा है। सभी डीएम व सीडीओ को लाभार्थीपरक योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने को नियमित सत्यापन कराने को कहा। 1088.70 करोड की मंडल के 174 परियोजनाओं को पूर्ण करने को कहा। इसमें अलीगढ़ के 52 , हाथरस की 41 एटा की 43 एवं कासगंज की 38 परियोजनायें शामिल हैं। पांस वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड बनवाने को 15 अप्रेल से 20 मई तक सभी प्राथमिक विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में विशेष अभियान चलाने को कहा। आधार कार्ड की केवल 70 प्रतिशत प्रगति पर लीड बैंक की कार्यप्रणाली के प्रति नाराजगी प्रगट की। जिम्मेदार कारवी ऐजेंसी का एग्रीमेन्ट रद्द करने के आदेश दिए। कमिश्नर चंद्रकांत व डीआईजी गोविन्द अग्रवाल ने मंडल में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लाने को प्रत्येक थाने में साम्प्रदायिक तत्वों की अध्यावधिक सूची तैयार करने को भी कहा। बैठक में डीएम डा. बलकार सिंह , डीएम एटा अजय यादव , डीएम कासगंज के विजयेन्द्र पाण्डियन , डीएम हाथरस अविनाश सिंह , एसएसपी अलीगढ जे रविन्दर गौड़ , अपर आयुक्त फैसल आफ ताब एवं राजाराम , नगर आयुक्त संतोष शर्मा , सीडीओ अलीगढ़ धीरेन्द्र सिंह सचान , वन संरक्षक ललित वर्मा , डीएलसी जबीं आयशा , डीएसटीओ रविन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे।