फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर मजदूर की हत्या, शव खेत में फेंका

Mon, 02 Jul 2018 12:16 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हाथरस। शहर के इगलास रोड स्थित गांव बिसरात में शनिवार रात करीब दस बजे बाजरे के खेत में गांव के ही कमल सिंह (35) पुत्र मिश्रीलाल का शव पड़ा मिला। वह तीन दिन से घर से लापता था। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या होना पाया गया है। उसके भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। संदेह किया जा रहा है कि हत्या के पीछे रुपयों के लेनदेन का विवाद है। करीब एक सप्ताह पहले ही कमल मजदूरी के 40 हजार रुपये लेकर राजस्थान से लौटा था।
विज्ञापन


कमल के भाई हाकिम सिंह के मुताबिक कमल अविवाहित था। दोनों भाई मजदूरी करते थे। काफी समय से कमल राजस्थान के धौलपुर में एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। हाकिम सिंह की पत्नी की मौत और दोनों बेटियों की शादियों के बाद घर में दोनों भाई ही रहा करते थे।  हाकिम ने बताया कि 24 जून को वह मजदूरी के 40 हजार रुपये लेकर घर आया था। 28 जून की शाम घर पर अपने मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर कमल घर से कहीं चला गया था। इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था।

दो दिन नाते-रिश्तेदारों के यहां खोजने के बाद वह शनिवार को अलीगढ़ के गांव सोमना चला गया था। यहां उसकी बेटी की ससुराल है। बेटी की तबियत खराब होने पर वह उसका हाल-चाल लेने गया था। बीते दो दिनों से ग्रामीणों को गांव के बाहर मौजूद बाजरा के खेत से दुर्गंध आ रही थी। जब लोगों ने शनिवार रात एक-साथ खेत को खंगाला तो उन्हें युवक का शव खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त होने पर हाकिम सिंह को सूचना दी। वह रविवार सुबह यहां पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। हाकिम ने एक युवक पर शक जताया है। उसका कहना है कि मजदूरी के 40 हजार रुपये लूटने के लिए उनके भाई कमल सिंह की हत्या की गई। वहीं पुलिस को लेनदेन के विवाद में हत्या होने का अंदेशा है। कोतवाल योगेश सिरोही का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें