मथुरा रोड पर हुए हादसे के बाद मौके पर मौजूद क्षतिग्रस्त ट्रक व बस।
- फोटो : Amar Ujala
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के नगला गजुआ के पास रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और कई यात्री चोटिल हो गए। जिसे जिला अस्पताल से रेफर कर दिया। काफी देर बाद क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को रोड से हटाया जा सका।
शुक्रवार की सुबह मथुरा डिपो की रोडवेज बस हाथरस आ रही थी। नगला गजुआ के पास बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। बस में एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। दोनों वाहनों की भिड़ंत की तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल पर आ गए और बस में फंसे चालक राकेश सिंह पुत्र देवीसरन निवासी गुडेरा राया को बाहर निकाला गया और एक बाइक सवार की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां से चालक को गंभीर हालत में रेफर कर दिया। बस परिचालक मुकेश सिंह निवासी राया और प्रदीप कुमार निवासी हरदोई को भी जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। बस में सवार यात्रियों के मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मथुरा हाथरस मार्ग पर जाम की स्थित पैदा हो गई।