फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती को घायल कर लाखों की नकदी-जेवर लूटे

Sun, 28 Jan 2018 12:07 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
नगर की भूतेश्वर कॉलोनी में शुक्रवार की रात को बदमाशों ने एक घर में धावा बोल दिया। घटनास्थल कोतवाली से करीब 150 मीटर की दूरी पर है। बदमाशों की संख्या करीब पांच बताई जा रही है। बदमाशों ने घर में मौजूद दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया और 1.45 लाख की नकदी व सोने-चांदी के जेवर लूटकर ले गए। घटना की रिपोर्ट अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बता दें कि जाकिर का मोहल्ले के कोने में मकान है। वह यहां अपनी पत्नी के साथ रहता है। शुक्रवार की रात को बदमाश घर में दाखिल हो गए। तमंचों के बल पर बदमाशों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद बदमाश घर में रखे 1.45 लाख रुपये नकद और जेवर लेकर चंपत हो गए। काफी देर तक लूटपाट करने के बाद बदमाश पति-पत्नी को बांधकर डाल गए। किसी तरह दोनों ने खुद को बंधनमुक्त किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

इस दुस्साहसिक घटना से इलाके में दहशत है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पीड़ित दंपति के अलावा आसपास के लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी ली। सिकंदराराऊ कोतवाल मनोज शर्मा का दावा है कि बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें