फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर डेढ़ लाख रुपये लूटे

Wed, 21 Jun 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
loot demo pic
विज्ञापन
जनपद अलीगढ़ के थाना चंडौस के गांव अमृतपुर निवासी विनोद कुमार पुत्र अजब सिंह ने थाने में आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध तमंचे के  बल पर डेढ़ लाख रुपये लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसे कार दिलवाने के बहाने से बुलाकर आगरा रोड़ पर ले जाकर लूटपाट की।
विज्ञापन


घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अजयवीर सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी बघैना थाना सादाबाद, तेजवीर पुत्र मेंबर निवासी नगला विधि बल्देव, मानवेंद्र सिंह उर्फ लाला व तीन अन्य लोगों को नामजद किया है। विनोद का आरोप है कि नामजद अजयवीर दो वर्ष पहले उसके ट्रैक्टर पर चालक था और उसे कार खरीदने की इच्छा के बारे जानकारी थी। 13 जून को अजयवीर ने विनोद को फोन कर बताया कि एक ऑल्टो कार बिक रही है जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये है। अजयवीर ने विनोद को सादाबाद में अपने बहनोई तेजवीर से मिलने के लिए कहा।

पीड़ित अपने तहेरे भाई मोहन पुत्र कन्ही सिंह को लेकर सादाबाद आया और तेजवीर को फोन पर संपर्क किया। तेजवीर ने उसे आगरा रोड़ स्थित मंडी के पास बुलाया और कहा कि उसका छोटा भाई मानवेंद्र उर्फ लाला आ रहा है। थोड़ी देर बाद मानवेंद्र दो-तीन अन्य लोगों के  साथ आया। शाम करीब चार बजे विनोद को कार दिलवाने ले जाने लगे। आगरा रोड़ पर थोड़ी दूर जाने पर तेजवीर सिंह, मानवेंद्र व अन्य 2-3 लोगों ने दोनों भाइयों की कनपटी पर तमंचा रखकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और मुंह बांधकर रोड़ किनारे डाल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें