फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर दोस्ती, आगरा में रेप, पीड़िता ने सिखाया सबक

Wed, 19 Jul 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
100 नंबर पर कॉल
विज्ञापन
मथुरा के शख्स ने पहले फोन पर एक विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर दोस्ती की, फिर आगरा बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे परेशान करता रहा। हरकतों से त्रस्त महिला ने जब उसे सबक सिखाने की ठानी तो आरोपी ने महिला और उसके पति को ही पीट डाला। लेकिन पीड़िता ने हिम्मत नहीं हारी और उसनेयूपी 100 डायल    करके पुलिस को बुला कर आरोपी को उसके हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स ने कोतवाली हाथरस गेट की रहने वाली शादीशुदा महिला को फोन पर बात कर दोस्ती के जाल में फंसा लिया। बातों का सिलसिला कई महीने तक चला। चंद रोज पहले आरोपी ने महिला को आगरा के थाना एत्मादउद्दौला थाना क्षेत्र में बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने लौटने पर यह बात अपने पति को बताई, लेकिन पुलिस से शिकायत नहीं की। उधर, आरोपी महिला को लगातार फोन कर परेशान करता रहा। पीड़िता और उसके पति ने आरोपी को सबक सिखाने की योजना बनाई। पीड़िता ने फोन कर आरोपी को एक मंदिर पर मिलने को बुलाया। आरोपी मंगलवार को पहुंचा तो पीड़िता के पीछे-पीछे उसका पति भी पहुंच गया। 

यहां आरोपी को दोनों ने पकड़ लिया। इससे पहले कि वह पुलिस को सूचित करते, आरोपी ने दोनों पर हमला बोल दिया और दंपती की पिटाई करने लगा। आसपास लोगों ने दोनों को बचाया। पीड़िता के यूपी 100 को फोन करने पर पीआरवी पहुंची और आरोपी समेत तीनों को थाने ले आई। यहां पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। सदर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है ,दुष्कर्म का घटनास्थल आगरा होने के कारण इस मामले में वहीं शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जहां तक झगड़े का सवाल है तो आरोपी को हिरासत में लिया गया है, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें