फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसावर में परचून विक्रेता की हत्या कर शव फेंका

Sat, 23 Mar 2019 12:24 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
घटनास्थल पर लोगों से जानकारी जुटाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सादाबाद। होली पर कस्बा बिसावर में गुरुवार की शाम परचून विक्रेता की हत्या कर दी गई। हत्या कर शव को गांव स्थित दरगाह के पास पोखर किनारे फेंक दिया गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। सीओ योगेश कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी ने घटना स्थल का जायजा लिया और लोगों से पूछताछ की। घटना स्थल से एक गेहूं के खेत में मृतक का काफी खून और चप्पलें मिलीं। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन


घटना के संबंध में गजेंद्र सिंह पुत्र जवाहर सिंह निवासी बिसावर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई दिलीप कुमार पुत्र जवाहर सिंह उम्र करीब 26 साल बिसावर गांव में ही परचून की दुकान करता है। 21 मार्च को उसके मोबाइल पर शाम करीब सात बजे किसी का फोन आया तथा वह अपनी पत्नी मीनू को 15 मिनट में आने को कहकर अपनी बाइक पेशन प्रो को लेकर घर से चला गया, जब देर रात दिलीप वापस नहीं आया तो उसे काफी तलाशा गया, लेकिन रात को उसका कोई पता नहीं चल सका।  शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे दिलीप का शव सादाबाद मथुरा रोड पर स्थित सौम्य पैलेस के सामने खेतों में बने दरगाह के पास पोखर के किनारे मिला। आसपास तलाश करने पर दिगंबर पुत्र ननुआराम निवासी नगला छत्ती के गेहूं के खेत में काफी खून पड़ा मिला। दिलीप की चप्पलें भी वहीं खेत में मिलीं। अज्ञात हत्यारों ने उसके भाई की हत्या दिगंबर के खेत में कर शव को पोखर के किनारे कीकर के पेड़ के नीचे डाल दिया।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर फोटो आदि खींचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इधर, कोतवाली पर भी बिसावर के प्रधान विजयपाल सहित अन्य काफी लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस भी घटना की तहकीकात में जुट गई है। मृतक पर दो छोटे छोटे बच्चे भी थे। सीओ योगेश कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें