फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई का आवास घेरा, जमकर हंगामा

Sun, 03 Apr 2016 11:54 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। नगर पालिका के वार्ड संख्या 14 में निर्माण कार्यों को सुस्त गति से कराए जाने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। बालापट्टी, खोंड़ा हजारी में एक वर्ष पूर्व बोर्ड बैठक में स्वीकृत हुए सड़क, नाली निर्माण सहित अन्य कार्यों को अभी तक पूरा नहीं कराया गया है। स्थानीय लोगों ने पालिका अधिकारियों पर निर्माण कार्य सुस्त गति से कराए जाने के आरोप लगाए हैं। काफी लोग जेई के घर पहुंचे और घेराव किया। 
विज्ञापन


लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों ने निर्माण कार्यों को शीघ्र ही पूरा कराए जाने की मांग की। लोगों का कहना था कि निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने से जलभराव और गंदगी की समस्या खड़ी हो गई है, जिससे काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो डीएम से शिकायत की जाएगी। जेई आवास का घेराव करने वालों में रामबाला, शांती देवी, ललतेश, अनीता, गुलाबो, मीरा, उर्मिला देवी, नेमवती, सरोज, यशोदा, सुनीता, शीला, रूपवती, भूरी देवी, राकेश, रूप किशोर, जितेंद्र, शिवकुमार, दिनेश, सत्यम, सत्यनारायण आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें