फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव िमलने पर हंगामा, जाम की कोशिश

Sat, 06 Oct 2018 12:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
गुस्साए परिजनों से पुलिस कर्मियों की होती नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के नगला गजुआ निवासी युवक का शव सासनी के गांव लोहर्रा में मिला। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। जब शव हाथरस आया तो परिवार और गांव के लोगों ने हंगामा किया। इस बीच पुलिस से भी नोक-झोंक हुई। पुलिस ने जैसे- तैसे मामला शांत कराया।
विज्ञापन

41 वर्षीय चंद्रमोहन उर्फ गुड्डूू पुत्र राजपाल सिंह निवासी नगला गजुआ के पास गुरुवार की दोपहर को किसी एसआईएस सिक्योरिटी वाले का फोन आया। इसके बाद गुड्डू घर से निकल गया, लेकिन देर शाम और फिर रात को भी उसकी कोई सूचना परिजनों को कहीं से नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह सासनी क्षेत्र के गांव लोहर्रा में लढ़ौटा रोड के किनारे उसका शव पड़ा मिला। पुलिस शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां पर मृतक के परिवार और गांव के लोग भी पहुंच गए। पुलिस को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की। यहां पर कोतवाली सदर, हाथरस गेट और सासनी पुलिस भी पहुंच गई। भीड़ में शामिल लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। सूचना के बाद सीओ सदर सुमन कनौजिया भी यहां पर आ गईं और उन्होंने गुस्साए लोगों को समझा कर शांत कराया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें