फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट से गर्भस्थ शिशु और विवाहिता की मौत

Tue, 17 Apr 2018 11:42 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
मारपीट
विज्ञापन
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव खजूरिया में ससुरालीजनों पर विवाहिता के साथ मारपीट का आरोप लगा है। आरोप है कि मारपीट से विवाहिता के गर्भाशय में चोट आई और गर्भ में शिशु की मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर उसको विवाहिता को आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस को सौंपी गई तहरीर में मृतका के भाई बनी सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी अहियापुर कलां कोतवाली हाथरस का आरोप है कि उन्होंने अपनी बहन संतोषी की शादी 29 नवंबर 2014 को गांव खजूरिया कोतवाली मुरसान के एक युवक से की थी। शादी में परिजनों ने करीब आठ लाख रुपये खर्च कर पर्याप्त दहेज दिया था। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में एक कार की डिमांड कर रहे थे। इस दौरान उसके एक पुत्री भी पैदा हुई। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर इन लोगों ने संतोषी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। 

आरोप है कि विगत 15 अप्रैल 2018 को ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की। उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए यह लोग सीएचसी सादाबाद पर लेकर आए। जब उसने अपनी बहन से बात की तो उसने उसे पूरी घटना की जानकारी दी। वह अपनी को अच्छे उपचार के लिए हाथरस लेकर आया। जहां प्राइवेट चिकित्सक ने बताया कि उसकी बहन के गर्भाशय में चोट है।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने इसके गर्भ से एक मृत बच्ची को निकाला। हालत चिंताजनक होने के कारण उसे उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मुरसान कोतवाल एनपी सिंह का कहना है कि अभी तक उन्हें इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आएगी तो मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें