फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासनी के दो परिवारों में मचा कोहराम

Thu, 06 Sep 2018 12:14 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 मडराक के पास मंगलवार की दोपहर को हुए हादसे के बाद सासनी क्षेत्र के दो गांवों के दो परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। गौरतलब है कि हादसे में सासनी क्षेत्र के तीन लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें एक महिला, युवक एवं एक आठ माह का बच्चा शामिल है। मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा हुआ है। गांव में मातम छा गया है। 
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर को हुई दो बसों की भिड़ंत में मरने वाले 12 लोगों में सासनी के मोहल्ला दाऊजी निवासी कामिनी पत्नी डेविड उपाध्याय भी शामिल थीं। कामिनी के पति मूलरूप से क्षेत्र के गांव जिरौली के रहने वाले हैं।

पोस्टमार्टम के बाद परिजन कामिनी के शव को लेकर गांव जिरौली पहुंचे, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। कामिनी की मां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनका उपचार अलीगढ़ के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा था। वह अपनी मां एवं परिजनों को खाना देने बस में बैठकर सासनी से अलीगढ़ जा रही थीं।
विज्ञापन


मडराक के निकट वह दुर्घटना की शिकार हो गईं। क्षेत्र के गांव टिकारी निवासी सोमेश पुत्र रक्षपाल नोएडा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। मंगलवार की दोपहर सोमेश, उसकी पत्नी ममता और आठ माह का पुत्र कान्हा नोएडा जाने के लिए बस में बैठकर सासनी से अलीगढ़ जा रहे थे। मडराक के निकट अचानक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

दुर्घटना में सोमेश और उसके आठ माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि सोमेश की पत्नी ममता गंभीर रूप से घायल हो र्गइं। वह जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। उसका उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। मृतक सोमेश का परिवार गमगीन माहौल में बैठे। परिवार में मृतक सोमेश के अलावा बड़े भाई हैं, जिन्हें गांव में गुल्लू के नाम से जानते हैं। परिवार के अलावा गांव में शोक छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें