फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में दौड़ा हाईटेंशन करंट, मजदूर की मौत

Mon, 01 Jan 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
करंट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुरसान क्षेत्र के गांव सुंदिया में सोमवार सुबह टीवी का प्लग लगाने के दौरान उच्च क्षमता के करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मजदूर की मौत के बाद उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चे पूरे दिन रोते-बिलखते रहे। घर पर परिजनों को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन


दिनेश पुत्र प्रजापति भट्ठे पर मजदूरी करता था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे दिनेश टीवी का प्लग लगा रहा था। इसी दौरान ट्रांसफार्मर पर फॉल्ट हो गया और 11 हजार वोल्टेज का उच्च क्षमता का करंट ट्रांसफार्मर से घर में लौट आया। हादसे के समय दिनेश के हाथ में प्लग लगा हुआ था। हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने के चंद मिनटों में ही दिनेश ने दम तोड़ दिया। हालांकि परिजनों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन जब तक उन्होंने घर की विद्युत केबल को मेन लाइन से अलग किया तब तक काफी देर हो चुकी थी।

परिजन दिनेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में मातम शुरू हो गया। अस्पताल में ही परिजन बिलखकर रोने लगे। हादसे की सूचना पर जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि दिनेश के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब है। रामेश्वर उपाध्याय ने विद्युत अधिकारियों से फोन पर बात कर परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने के लिए कहा और खुद भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें