फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में दो भाइयों को गोलियों से भूना

Mon, 11 Jun 2018 12:17 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
हत्या के बाद विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बलना में 20 साल पुरानी रंजिश में शनिवार रात करीब 10 बजे एक परिवार पर हमला बोल दिया गया। इसमें तीन सगे भाइयों पर गोलीबारी की गई। डेढ़ घंटे बाद पुलिस के पहुंचने पर घायलों को जिला अस्पताल ले जाया जा सका।
विज्ञापन


जहां दो भाइयों को मृत घोषित कर दिया गया, तीसरे को गंभीर हालत में आगरा मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया। पुलिस ने रात में ही 12 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने रविवार देर शाम पोरा रेलवे स्टेशन से भागने की तैयारी कर रहे चार आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी बंदूक, तमंचा और कई कारतूस भी बरामद किए हैं। 

गोली लगने से घायल राजकुमार पुत्र सियाराम धाकरे ने जिला अस्पताल में पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके परिवार की गांव के यशोदन सिंह के परिवार से करीब 20 साल पुरानी रंजिश है। शनिवार देर रात यशोदन सिंह ने अपने परिजनों राजन, गजेंद्र, संदीप, हरेंद्र, पुष्पेंद्र, शीलेंद्र, अजय, सरवेंद्र, पवन व ग्राम प्रधान अशोक आदि के साथ घर पर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें उसके अलावा बड़े भाई प्रताप और नेत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। नेत्रपाल और प्रताप ने कुछ देर बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनके बड़े भाई देवेंद्र सिंह, भतीजे हिमांशु और भाभी हेमलता ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस गांव में नहीं पहुंची। इससे घायलों को इलाज मिलने में देरी हुई।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने बताया कि घायल राजकुमार का इलाज आगरा के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने 12 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी घुले सुशील, एएसपी अरविंद कुमार, सीओ आशीष प्रताप सिंह ने मौके पर जाकर पड़ताल की। उधर, देर शाम पोरा रेलवे स्टेशन से आरोपी राजन सिंह पुत्र वेद सिंह, गजेंद्र सिंह पुत्र यशोदन सिंह, हरेंद्र सिंह पुत्र राजन सिंह और अजय कुमार पुत्र संत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। हाथरस जंक्शन कोतवाल जगदीश चंद्र ने बताया कि अजय के पास से हत्या में प्रयुक्त राजन सिंह की लाइसेंसी बंदूक, दो कारतूस, हरेंद्र के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, गजेंद्र और राजन सिंह के पास से एक-एक कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें