फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में दलित विवाहिता से गैंगरेप

Thu, 02 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सिकंदराराऊ
विज्ञापन
Gangrape in Sikandra rao - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो दबंगों ने 21 वर्षीय दलित विवाहिता से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। वारदात 25 मई की रात उस समय हुई जब वह खेत पर शौच के लिए जा रही थी। दबंगों ने पीड़िता के परिवार को पुलिस से शिकायत करने नहीं जाने दिया। जैसे-तैसे वह मौका पाकर बुधवार को पुलिस के पास पहुंची। इस मामले में गांव के एक युवक को नामजद करते हुए दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि विवाहिता की शादी दो साल पहले हुई थी। 15 दिन पूर्व वह मायके में आई हुई थी। 25 मई की रात्रि को वह शौच करने के लिए जा रही थी कि रास्ते में दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। दबंग उसे खेत में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर आकर आपबीती बताई। तब से अभी तक दबंगों ने इस परिवार को पुलिस के पास नहीं जाने दिया। थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। गांव जाकर पड़ताल की जा रही है। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें