कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र में शौच के लिए गई एक किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी के पिता ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। वारदात के बाद से आरोपी गांव से फरार बताए गए हैं।
कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र में एक किशोरी बुधवार की शाम शौच करने के लिए जंगल में गई थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवकों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म कर दिया। किशोरी ने घर लौटने के बाद परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
पीड़िता के पिता ने इस मामले में गणपत व बब्बल के खिलाफ दुष्कर्म रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी। लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर विधिवत रूप से कार्रवाई की जाएगी।