फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत काटकर चार दुकानों में चोरी, जाम लगाया

Thu, 02 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला, हसायन। 
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ लोगों को समझाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा के पुरदिलनगर-गड़ौला मार्ग स्थित यादव बाजार से चोरों ने चार दुकानों की छत काटकर लाखों की नकदी चोरी कर ली। जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो इस घटना को लेकर दुकानदारों ने पुरदिलनगर मार्ग पर जाम लगाकर काफी देर तक नारेबाजी की। एसओ भी मौके पर पहुंच गए। एसओ द्वारा घटना की जानकारी एसपी और सीओ को दी गई। जाम की सूचना पर कोतवाली सिकंदराराऊ और हाथरस जंक्शन का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। सीओ सिकंदराराऊ राकेश वशिष्ठ ने लोगों को समझाकर मामला शांत किया। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और एसओजी टीम को मौके पर भेजा गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा घटना का तीन दिन के अंदर खुलासा नहीं होने पर बाजार बंद किए जाने की भी चेतावनी दी गई। दोपहर को एएसपी संसार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुरदिलनगर तिराहे पर श्रीराम यादव की मार्केट है। मार्केट में मुकेश पुत्र यादराम निवासी कोंडरा की हलवाई की दुकान है। चोर यहां से मिठाई के अलावा कुछ नकदी भी ले गए। इसी दुकान के पास सतीश पुत्र नन्नूमल निवासी हैदलपुर, नमन कुमार पुत्र मुकेश कुमार लोधीपुर, दिनेश कुमार पुत्र रमेशचंद्र निवासी मथुरापुर मोबाइल की दुकान करते हैं।

बुधवार को यह सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके अपने घरों को चले गए। वहीं जब गुरुवार को दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो दुकान का शटर खोलते ही दुकान की छतें कटी हुई देखकर सन्न रह गए। छानबीन की गई तो पता चला कि मुकेश की दुकान से बदमाश मिठाई के अलावा नकदी भी ले गए हैं। वही सतीश की दुकान से चोर 20 मोबाइल फोन, छह हजार रुपये की नकदी, जबकि नमन की दुकान में चोरों ने दूसरी बार चोरी की है। दुकान से चोर हजारों रुपये के कूपन, मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


दिनेश की दुकान से भी मोबाइल फोन, नकदी और कूपन चोरी हुए। आक्रोशित दुकानदारों ने पुरदिलनगर-गड़ौला मार्ग पर जाम लगा दिया और काफी देर तक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने कहा कि जब से क्षेत्र  में डायल 100 नंबर की गाड़ी आई है,  तब से कोतवाली पुलिस द्वारा भी रात्रि गश्त नहीं की जा रही। चोरी की घटनाएं भी ज्यादा होने लगी हैं। घटना के संबंध में समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई। वहीं एसओ नरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि जल्द से जल्द चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें