फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड पाइजनिंग से पांच लोगों की हालत बिगड़ी

Sat, 18 Jun 2016 11:42 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी। ग्राम बांधनू में शुक्रवार रात खाना खाने से एक ही परिवार के पांच सदस्य बीमार हो गए। जानकारी पर आस पास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। समाजवादी स्वास्थ्य सेवा की एंबुलेंस से बीमार सदस्यों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उपचार के बाद उन्हें घर भेजा गया। 
विज्ञापन


 नेमपाल सिंह पुत्र साहब सिंह के परिवार में पत्नी प्रकाशवती, पुत्री रागिनी एवं पुत्र विकास व कृष्ण कुमार है। शुक्रवार को पत्नी ने रोजाना की भांति खाना बनाया था। खाने में लौकी की सब्जी एवं रोटियां बनाई थी। देर शाम खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। देर रात अचानक सभी सदस्यों की हालत बिगड़ गई। उल्टी, दस्त एवं पेट में दर्द की शिकायत से सभी बेचैन होने लगे। घर में शोर गुल सुनकर पड़ोसियों की नींद खुल गई। धीरे-धीरे मोहल्ले के काफी लोग जमा हो गए। नेमपाल के परिजनों की हालत देख ग्रामीणों के पैर फूल गए। आनन फानन में समाजवादी स्वास्थ्य सेवा की ऐंबुलेंस को सूचित कर गांव बुलाया। ग्रामीण बीमार लोगों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र आए उपचार के बाद परिवार के चार सदस्यों को स्वास्थ्य लाभ होने पर घर भेजा गया। जबकि प्रकाशवती को उपचार के लिए रेफर किया है। चिकित्सक डॉ. एमआई आलम का कहना है कि बांधनू के ग्रामीणों का उपचार किया है। प्रथम दृष्टया मामला फूड पाइजनिंग का ही प्रतीत होता है। उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ होने पर चार लोगों को घर भेजा गया है। प्रकाशवती को ब्ल्ड प्रेसर की शिकायत होने के कारण रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें