फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पुलिसकर्मी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 14 May 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ हाथरस।
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में शनिवार रात दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध बलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों में से दो पुलिसकर्मी हैं और एक फाल्वर है। आरोपी सासनी फायर ब्रिगेड में तैनात हैं। इनमें से एक के पास से पुलिस को तमंचा भी मिला है।
विज्ञापन


पुलिस को दी अपनी शिकायत में भगवंतपुर निवासी भूरी सिंह पुत्र सरदार सिंह ने कहा है कि वह शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने घर पर मौजूद थे। तभी एक स्कॉर्पियो में सवार पांच लोग उनके घर पर आए और घर के अंदर घुसते ही गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। भूरी सिंह के बेटे कन्हई के साथ मारपीट के दौरान हुए शोर-शराबे को सुनकर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा होने लगे। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो तीन आरोपी स्कॉर्पियो में सवार होकर भाग निकले जबकि दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। इनमें से एक ने अपना नाम हरिकेश बताया और दूसरे ने गुलबीर बताया। भागे गए आरोपियों का नाम राहुल, अश्वनी और विवेक बताया गया। हरिकेश के पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी ग्रामीणों को मिले। ग्रामीणाें ने आरोपियाें को पकड़कर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

कोतवाली निरीक्षक रजनेश तिवारी ने बताया कि भूरी सिंह की शिक ायत पर हरकेश पुत्र भगवान स्वरूप निवासी भोजगढ़ी, सासनी, गुलवीर सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी फायर सर्विस कॉलोनी, सासनी, राहुल पुत्र उमाशंकर, अश्वनी निवासी फायर सर्विस कॉलोनी, सासनी व विवेक(पता अज्ञात) के विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 452, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं आरोपियों का कहना है कि वह फाल्वर अश्विनी की मंगेतर से हुई छेड़छाड़ के आरोपी से बात करने उसके भगवंतपुर स्थित घर गए थे, जहां उन्हें घेरकर बंधक बनाकर मारपीट की गई। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को उनकी शिकायत पर भी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें