फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से शहर बना ताल-तलैया

Tue, 03 Jul 2018 12:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
हाथरस में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानसून की पहली झमाझम बारिश ने नगर पालिका के दावों की कलई खोल दी। मानसून से निपटने के पालिका के सभी दावे बौने नजर आए। पांच घंटे लगातार हुई बारिश से शहर ताल तलैया बन गया। शहर के बाजार, गलियां, मोहल्ले सब तरफ पानी नालियों से उफनता हुआ बहता दिखाई दिया।
विज्ञापन


झमाझम बारिश से सरकारी कार्यालयों में भी जलभराव हो गया। कोतवाली सदर के मालखाने में भी भी बारिश का पानी भर गया। हथियार व जरूरी रिकार्ड भी भीग गया। पुलिस कर्मियों ने अपने हाथों से पानी निकाला। जिन स्थानों पर अभी दो तीन दिन पहले ही नालों की सफाई हुई थी वहां सिल्ट पड़ी रह गई और बारिश के बाद यह सारी सिल्ट पुन: नाले में पहुंच गई। लाखों रुपये खर्च कर कराई गई नालों की सफाई पहली बारिश में ही बौनी साबित हुई।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा जलभराव
मोहल्ला श्रीनगर, नगला तुंदला, नई बस्ती, रमनपुर, मोहन गंज, सादाबाद गेट, नवीपुर आदि क्षेत्रों में बारिश के बाद हालात काफी खराब हो गए।
लोगों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति भारी रोष देखा गया। इसी तरह सरकारी कार्यालय कोतवाली सदर, सीएमओ कार्यालय, क्राइम ब्रांच कार्यालय में भी काफी पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें