फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर झोंके फायर, कोमा में वृद्धा 

Fri, 01 Jul 2016 11:30 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। एक व्यक्ति की पैरवी से नाराज होकर हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बंदीपुर में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर सरियों और लोहे की पाइप से हमला बोल दिया। फायर भी किए गए। इस हमले में घायल लोगों का उपचार मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं हमले में घायल वृद्धा कोमा में चली गई है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में 17 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बंदीपुर के यशपाल सिंह पुत्र दुर्गपाल सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि 27 जून को वह अपने घर में बैठे हुए थे। तभी गांव के गजेंद्र, लखेंद्र, अमर सिंह, हेमेंद्र, उपेंद्र, निरंजन, पुष्पेंद्र, चंद्रमोहन और सूरजपाल आदि आरोपी हाथ में लाठी-डंडे, सरिया तथा लोहे की पाइप, तमंचा और लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर घर में घुस आए। रंजिशन गालियां देने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया, जिससे उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें बचाने के लिए परिजन आए तो आरोपियों ने उन्हें भी लोहे की पाइप से पीटा, जिससे उन्हें भी चोट आई। महिलाओं को पीटने के बाद आरोपियों में से एक राहुल ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से जान से मारने की नीयत से फायर किए। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के योगेश, विजेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, उदयवीर सिंह आदि बहुत से लोग आ गए, जिन्होंने बचाया। आरोप है कि इनमें से भी विजेंद्र, ओमपाल और उदयवीर को लोहे की पाइप से मारापीटा गया। सभी के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। एसओ हाथरस जंक्शन अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी विजेंद्र और उसके बेटों के केस की पैरवी करने से रंजिश मान रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से सभी अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें