फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Sun, 22 Oct 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में जाफराबाद के पास रेवले ट्रैक पर एक 30 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। महिला का शव पड़ा देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसके बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जब महिला की शिनाख्त कराई तो इसकी पहचान जाफराबाद निवासी डब्बू की पत्नी लक्ष्मी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जिससे मामले में विधिवत रूप से कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय लक्ष्मी की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व जाफराबाद निवासी डब्बू के साथ हुई थी। महिला के अपने पति से अनबन बताई जाती है। रविवार को अचानक लोगों को जाफराबाद के निकट ही एनसीआर के रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव पड़ा होने की जानकारी दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचकर महिला के शव की शिनाख्त कराई गई। जिसमें  पता चला कि महिला गांव जाफराबाद निवासी डब्बू की पत्नी लक्ष्मी ही है। इसके बाद इसके ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति अभी तक सामने नहीं आया है। महिला के मायके पक्ष को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है।

महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिससे यह साफ हो सके कि महिला की मौत किन कारणों से हुई। कुछ लोगों द्वारा महिला की मौत के बाद रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की जानकारी दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। विवाहिता के परिजनों के भी शीघ्र ही आने की उम्मीद है। परिजनों की तहरीर के अधार पर विधिवत रूप से कार्रवाई की जाएगी। महिला के ससुराल  पक्ष के लोग घर से गायब हैं। इनके बारे में भी जानकारी की जाएगी। कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी ने बताया महिला का पोस्टमार्टम आदि कराया गया है। जिससे हत्या या आत्म हत्या जो भी होगा स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मामले में विधिवत रूप से कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें