फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के युवक ने की थी आत्महत्या 

Wed, 13 Dec 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के रहने वाले विजय सक्सेना की हत्या नहीं की गई थी। कोतवाली पुलिस की जांच में विजय के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक लाला के नगला में जहां विजय का शव मिला था, उस जगह एक लोडर खड़ा हुआ था। विजय ने इसी लोडर के कुंदे से चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नाई के नगला निवासी सुनहरी लाल का लोडर लाला के नगला का रहने वाला धर्मेंद्र चलाता है। शनिवार की रात को वह भाड़ा लेकर जलेसर गया था। लौटकर उसने अपने घर के आगे लोडर खड़ा कर दिया था। सुबह मोहल्ले के एक शख्स ने उसे आवाज देकर उठाया और बताया कि लोडर से लटककर किसी युवक ने फांसी लगा ली है। दृश्य को देखकर धर्मेंद्र घबरा गया। जिस चादर का फंदा बनाकर विजय लोडर से लटका हुआ था, ड्राइवर धर्मेद्र ने चादर को चाकू से बीच में काट दिया। इसके बाद उसने फंदे को खोलकर चादर के टुकड़े और शव को वहीं घर के बाहर छोड़ दिया और चुपचाप भाड़ा लेकर शहर से बाहर चला गया। 

कोतवाल जसपाल सिंह पंवार का कहना है कि युवक का शव मिलने के बाद वह मामले की जांच में जुटे थे। सीसीटीवी फुटेज में विजय के शव मिलने वाली जगह एक लोडर खड़ा दिखाई दे रहा था। दूर से उस पर एक व्यक्ति के चढ़ने और उतरने का भी पता चल रहा है। लोडर के सामने वाले घर में ही उसका ड्राइवर रहता है। जब उससे पूछताछ की गई तो सच्चाई सामने आ गई। मालूम हो कि फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र के प्रेमनगर इलाके के रहने वाले 27 वर्षीय विजय सक्सेना मानसिक रूप से बीमार थे और बीते कई दिन से अपने घर से लापता थे। रविवार सुबह विजय का शव लाला के नगला में लावारिस हालत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपेार्ट में गला दबाने से मौत की बात सामने आई थी। शहर के विजय नगर इलाके में विजय सक्सेना की छोटी बहन की ससुराल है। अंदेशा है कि विजय अपनी बहन के यहां आया था लेकिन उसका घर नहीं तलाश सका। वह इधर-उधर भटक रहा था और गहरे अवसाद में होने के कारण उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 
विज्ञापन


विजय सक्सेना की मौत की गुत्थी सुलझा ली गई है। विजय मानसिक रूप से बीमार था। उसकी हत्या नहीं की गई थी। उसने आत्महत्या की थी। यह बात जांच में साफ हो गई है। 
विज्ञापन

- जसपाल सिंह पंवार, शहर कोतवाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें