मैनपुरी। मनचलों की हरकतों से तंग आकर एक छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। आरोप है कि शोहदे उस पर तेजाब फेंकने की धमकी देते हैं। इससे छात्रा और उसका परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक शिक्षिका के पति नोएडा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। शिक्षिका तीन बच्चों के साथ घर में रहती है। उनकी 16 वर्षीय पुत्री एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ती है।
आरोप है कि कुछ समय से बाइक पर तीन शोहदे छात्रा को परेशान कर रहे हैं। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपियाें ने तेजाब फेंकने व परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। इससे छात्रा अब पढ़ाई नहीं कर पा रही है।
बुधवार को पीड़िता मां के साथ थाने पहुंची और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि मामला गंभीर है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।