फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के किसानों ने आगरा में एमडी दफ्तर घेरा

Fri, 05 Aug 2016 12:38 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
Farmers protest - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाथरस। उप्र नियामक आयोग की ओर से एक अगस्त से लागू नए टैरिफ प्लान से टीटीजेड क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं में गुस्सा है। गुरुवार को गुस्साए जिले के टीटीजेड क्षेत्र के किसानों ने पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी के साथ आगरा में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी दफ्तर का घेराव किया। नारेबाजी और प्रदर्शन कर एमडी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


पूर्व विधायक व रालोद प्रदेश महासचिव डॉ. अनिल चौधरी ने कहा कि उप्र नियामक आयोग की नई दरें टीटीजेड में आने वाले आगरा, मथुरा, हाथरस और फीरोजाबाद के निजी नलकूप धारकों केहित में नहीं है। वर्तमान में टीटीजेड और बुंदेलखंड के किसानों से 160 रुपये हार्सपावर और प्रदेश के अन्य हिस्से में किसानों से 100 रुपये हार्सपावर की दर से बिल लिया जा रहा है।

नए टैरिफ प्लान में बुंदेलखंड के किसानों की दर घटाकर 100 रुपये हार्सपावर कर दी गई, लेकिन टीटीजेड के किसानों को इससे वंचित कर दिया गया है। चेतावनी दी कि टीटीजेड में भी 100 रुपया हार्सपावर न होने पर सरकार के खिलाफ किसान सड़क पर उतरेंगे। बिल में संशोधन के लिए नियामक आयोग में याचिका दायर की जाएगी। कहा कि एमडी एसवीएस राठौर ने शीघ्र ही उचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया है। ब्रजेश चाहर, रामवीर सिंह, धर्मवीर सिंह चौहान तथा कप्तान सिंह चाहर, जयपाल खिरवार, दुर्गेश बघेल, सुरेंद्र सिंह परिहार, केशव चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें