बिजनौर में एनआईए अफसर तंजील अहमद हत्याकांड के सरगना मुनीर को लेकर पुलिस लखनऊ के लिए रवाना हो गई। मुनीर से पुलिस को तंजील मर्डर में प्रयुक्त पिस्टल बरामद करना है।
स्योहारा पुलिस ने मुनीर को दो से छह अगस्त तक रिमांड पर ले रखा है। पुलिस दो दिन से मुनीर से पूछताछ करने में जुटी थी। मुनीर ने पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने कई राजफाश किए। पुलिस को बताया कि उसने तंजील को क्यों मारा। धामपुर के कैश वैन से लूट की रकम किस किस को बांटी। मुनीर ने पुलिस को बताया कि तंजील अहमद के मर्डर में प्रयुक्त पिस्टल फरारी के दौरान उसने लखनऊ के एक मौलाना को दिया था। पिस्टल मौलाना के पास है।
पिस्टल बरामद करने के लिए पुलिस भारी सुरक्षा घेरे में बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे मुनीर को पुलिस लाइन से लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुई है। लखनऊ जाने वाली टीम के साथ सीओ धामपुर अशोक यादव , एसओ स्योहारा सतीश कुमार व पूर्व एसओ राजकुमार शर्मा भी गए हैं।