फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदपा: बेटी की शादी को जमा कराए रुपये, साइबर ठगों ने उड़ाए 4.24 लाख, पुलिस ने 20 घंटे में वापस लौटवाए दो लाख

Tue, 20 Oct 2026 09:24 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मां ने प्लॉट बेचकर बेटी की शादी के लिए पैसा जमा किया। साइबर ठगों ने चार लाख 24 हजार रुपये उसके खाते से पार कर दिए। पुलिस ने 20 घंटे में दो लाख तो वापस कर दिए, पर बाकी नहीं करा सकी। 
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुरा निवासी राममूर्ति देवी साइबर अपराध का शिकार हो गईं। शातिर ठगों ने उनके यूनियन बैंक खाते से आठ बार में कुल चार लाख चौबीस हजार रुपये उड़ा लिए। यह धनराशि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए प्लॉट बेचकर जमा कराई थी। खास बात यह है कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने 20 घंटे के अंदर दो लाख रुपये वापस करा दिए।

विज्ञापन


सोमवार को राममूर्ति देवी के मोबाइल पर बैंक से पैसे कटने के लगातार संदेश आने लगे। परिजनों ने देखा कि खाते से 4,24,000 रुपये निकल चुके हैं, जिससे वे हैरान रह गए। पीड़ित परिवार तुरंत चंदपा कोतवाली पहुंचे और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस की साइबर टीम ने इस पर त्वरित कार्रवाई की। 

तकनीकी जांच शुरू की गई और महज 20 घंटे के भीतर ठगे गए पैसों में से दो लाख रुपये बरामद कर लिए गए। चंदपा कोतवाल योगेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के आधे पैसे वापस करा दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शेष बचे रुपये भी जल्द ही बरामद कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें