मुरसान क्षेत्र के गांव कंचना में भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी चंद्रवीर सिंह के ईंट प्लांट में सोमवार रात चोरी हो गई। चोरों ने कमरे का जंगला काटकर वहां रखे इन्वर्टर और बैटरी चुरा ली।
चंद्रवीर सिंह ने बताया कि उनका ईंट प्लांट कंचना फाटक से पहले उदयभान-कंचना मार्ग पर स्थित है। सोमवार शाम वह प्रतिष्ठान पर लाइट जलाकर मुरसान कस्बे गए थे। रात में वापस लौटने पर उन्होंने कमरे की लाइटें बंद देखीं। कमरे को खोलने पर पीछे का जंगला कटा हुआ मिला और इन्वर्टर-बैटरी गायब थे।
उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। बाद में चंद्रवीर सिंह ने मुरसान थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कानूनी कार्रवाई की मांग की। मुरसान कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।