सदर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच को मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी फरार हो गया। इस मामले में परिजनों ने थाने में शिकायत नहीं दी है।
घटना रविवार दोपहर की है। बच्ची और उसकी बड़ी बहन घर पर अकेले थे। माता-पिता जरूरी कार्य से घर से बाहर गए हुए थे। ऊपरी मंजिल पर रहने वाला आरोपी युवक घर में घुस आया और बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। उसके शोर मचाने पर बड़ी बहन कमरे में आ गई, जिसे देख आरोपी भाग गया। परिजनों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने यूपी 100 को फोन कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। आरोपी उनके हाथ नहीं लगा। इंस्पेक्टर सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि परिजनों ने लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।