फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते को दबाव बना रही पुलिस, सीएम से शिकायत

Mon, 17 Apr 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
complaints
विज्ञापन
मथुरा के जयसिंहपुरा निवासी नन्ने खां ने सीएम योगी आदित्‍यनाथ को पत्र लिखकर उनकी बेटी की हत्या के आरोपियों पर केस में समझौते के लिए धमकाने का आरोप लगाया है। नन्हें खां का कहना है कि चंदपा पुलिस भी उस पर समझौते का दबाव बना रही है। नन्ने खां ने कहा है कि कई महीने बीतने के बाद भी चंदपा पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


नन्हें खां ने अपनी बेटी सुभाना की शादी साल 2011 में बिसाना के फईमुद्दीन से की थी। दिए गए दान-दहेज से ससुराली संतुष्ट नहीं थे। आरोपी सुभाना को परेशान करने लगे। किसी तरह परेशानियों के बीच सुभाना ने पांच साल काटे। ससुराली दहेज में कार की मांग कर रहे थे। इस पर नन्हें खां ने दहेज में कार देने में असमर्थता जताई। आरोपियों ने इसके बाद सुभाना के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट के बाद सुभाना और उसके दो बच्चों को मायके बुला लिया गया। बाद में पंचायत हुई और सुभाना को छह नवंबर 2016 को ससुराल भेजा गया। आरोपियों ने अगले ही दिन सुभाना की हत्या कर दी और बिना सूचना दिए शव को दफना भी दिया। इसका पता चलने पर आरोपियों के विरुद्ध चार दिसंबर 2016 को चंदना थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोपियाें की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। आरोपी दबंग और प्रभावशाली हैं। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और नन्हें खां को केस में समझौता करने को धमका रहे हैं। इस बारे में चंदपा कोतवाली निरीक्षक सत्येंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें