फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा लूटने वाले गिरोह के तीन आरोपी दबोचे

Sat, 09 Sep 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
लूट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एसओजी ने मुरसान पुलिस के साथ मिलकर चालकों को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा देकर उनका ई-रिक्शा लूटने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को जटोई बम्बे के पास भट्ठेे पर हुर्ठ मुठभेड़ के बाद दबोच लिया जबकि दो आरोपी भाग निकलने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए तीन ई-रिक्शे बरामद किए हैं जबकि तीन रिक्शे इनकी निशानदेही पर थाना गांधीपार्क स्थित बाबा कॉलोनी से पुलिस ने बरामद किए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा आरोपियों से तीन तमंचे, सात कारतूस और कासगंज की दुर्गा कॉलोनी में चार अगस्त को हुई चोरी किए गए सोने-चांदी के कई जेवरात और 20 हजार रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं। 

एसपी घुले सुशील ने मुरसान में खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क के रहने वाले हैं। सुनील पुत्र श्रवण व राजकुमार पुत्र रामलाल नगला मान सिंह के रहने वाले हैं जबकि पुष्पेंद्र पुत्र मोतीराम बाबा कॉलोनी में रहता है। मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दोनाें आरोपी ख्याली और नरेश अलीगढ़ के दादों थाना क्षेत्र के खरिहरी गांव के रहने वाले हैं। पांचों आरोपी ई-रिक्शों को बेचने के लिए आगरा ले जा रहे थे। एसपी के मुताबिक आरोपियों ने तीन ई-रिक्शे अलीगढ़ में ई-रिक्शा चालक की हत्या करते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी मुजाहिद और शाहिद से लिए थे। ये रिक्शे कांशीराम के अंकित पुत्र धर्मपाल, श्रीनगर के सोनू पुत्र सगीर और सुरंगपुरा निवासी लक्ष्मण पुत्र रामवीर की हत्या कर लूटे गए थे। आरोपियों ने चंदपा और जंक्शन क्षेत्र में भी जहरखुरानी कर दो रिक्शे लूटे थे।
विज्ञापन


आरोपी अलीगढ़ और हाथरस में ही वारदातों को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपी लूटे गए रिक्शों को दूसरे रंग से पेंट कर अलीगढ़ में बेच दिया करते थे या किराए पर चलवाते थे। ई-रिक्शा लूटने के अलावा चोरी, लूट करने में भी आरोपी पीछे नहीं थे। एसपी घुले सुशील ने खुलासा करने वाली एसओजी टीम के प्रभारी महेश चंद्र यादव, एसआई सुधीर राघव आदि के अलावा मुरसान एसओ जगदीश चंद्र की टीम को पंाच हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें