फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबों पर खड़े ट्रकों से फ्रिज और बीड़ी के कार्टन चोरी

Tue, 10 Apr 2018 11:30 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड स्थित पंजाबी ढाबे पर खड़े एक ट्रक से सोमवार की रात में 19 फ्रिज पार कर दिए गए। वहीं दूसरी ओर एटा रोड स्थित ओम र्साइं ढाबे पर खड़े ट्रक से 25 कार्टन पताका बीड़ी के चोरी कर लिए गए। कोतवाली पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा से एक ट्रक फिज लादकर शाहजहांपुर के लिए जा रहा था। अलीगढ़ रोड स्थित पंजाबी ढाबे पर ट्रक सोमवार की रात में रुका। रात में ट्रक चालक लालता प्रसाद खाना खाकर सो गया। सुबह जब वह सोकर उठा तो पाया कि ट्रक के तिरपाल के रस्से कटे हुए थे और उसमें से 2.70 लाख रुपये कीमत के 19 फ्रिज कीमत गायब थे। मामले की सूचना चालक ने ट्रांसपोर्टर फरीदाबाद निवासी संदीप को दी। संदीप को किसी प्रकार शक हो गया कि चोरी में चालक का हाथ है। उसने कोतवाली में चालक लालाता प्रसाद और ढाबा स्वामी बबलू के खिलाफ तहरीर दी है।

इधर, चोरी की दूसरी घटना एटा रोड के गांव मुगलगढ़ी स्थित ओम र्साइं ढाबे पर हुई। यहां पर ट्रक चालक दीपांकर कोलकाता से पताका बीड़ी के कॉर्टन लादकर हरियाणा जा रहा था। रात को वह भी खाना खाकर सो गया। रात में ही इसकी आंख खुली तो उसने पाया कि कुछ लोग तिरपाल की रस्सी काटकर बीड़ी के कार्टून दूसरी गाड़ी में लाद रहे थे। शोर मचाने पर वे लोग गाड़ी लेकर भाग गए।  ट्रक से  करीब पांच लाख रुपये कीमत के 25 कार्टन बीड़ी के गायब थे। मामले को लेकर कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि अलीगढ़ रोड ढाबे की चोरी की घटना तो उनके संज्ञान में है, लेकिन एटा रोड की घटना उनकी जानकारी में नहीं है, फिर भी दोनों मामलों की जांच कराई जाएगी और मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें