फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर पड़े लावारिस शव को घंटों नोचते रहे कुत्ते

Tue, 22 Aug 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सासनी (हाथरस)। 
विज्ञापन
रेलवे ट्रेक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सासनी रेलवे स्टेशन के निकट एक महिला का शव मिला है। आशंका है कि ट्रेन से कटकर महिला की मौत हुई है। किसी की नजर नहीं पड़ने से काफी देर तक शव रेलवे ट्रैक पर ही पड़ा रहा। नतीजा, शव के पास कुत्ते जमा हो गए और शव को नोच-नोचकर खाने लगे। खेतों में काम करने आए किसानों की नजर जब इस शव पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी।  जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर को खेतों में काम कर रहे कुछ लोगों की नजर रेलवे ट्रैक पर पड़ी शव पर पड़ी। इस शव को कुत्ते नोच रहे थे। मौके पर ही कुछ ही देर में काफी भीड़ जमा हो गई। एक कुत्ता तो शव के सिर एवं हाथ को पकड़कर खींच ले जा रहा था। ग्रामीणों ने बमुश्किल इन अंगों को कुत्ते से छुड़ाया।  

मामला जीआरपी के क्षेत्र का होने के कारण कोतवाली पुलिस ने जीआरपी को मीमो को भेजा। मौके पर पहुंची जीआरपी ने क्षत-विक्षत शव को इकट्ठा किया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका की उम्र करीब 45 वर्ष है। रंग सांवला है। वह नीली, पीली और काली सफेद छापेदार साड़ी, लाल रंग का पेटीकोट और काले रंग का ब्लाउज पहने हुए थी।
विज्ञापन


पैरों में चांदी की पायजेब भी हैं। जीआरपी हाथरस जंक्‍शन चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि लोगों की सूचना पर क्षत विक्षत शव को कब्जे में लिया गया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। आशंका है किसी मालगाड़ी की चमपेट में आकर महिला की मौत हुई है। उसकी शिनाख्त नहीं हो   सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें