फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए बैंक में सेंध लगाने वाले शातिर चोर

Thu, 02 Jun 2016 11:50 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहकारी बैंक में हुई चोरी का खुलासा करते पुलिस अधिकारी और बरामद माल व आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। पुलिस ने 26 मई को इगलास अड्डा स्थित सहकारी ग्राम भूमि विकास बैंक में नकब लगाकर तिजोरी चोरी करने वाले शातिर चोरों को दबोच लिया है। बुधवार रात को लहरा रोड पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इन चोरों को घेर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में 23 मई को घासीराम बगीची से बालाजी मोबाइल सेंटर और इसी समय यहां टेलर की दुकान में की गई चोरी भी कुबूल की है। आरोपियों ने 24 मई की रात को कमला बाजार में मोबाइल की दुकान से भी चोरी की थी। 
विज्ञापन


पुलिस को इनके पास से दो तमंचे, चार कारतूस, एक छुरा, 19 नए मोबाइल, 14 पुराने मोबाइल, दो एलईडी, 35 मोबाइल चार्जर, 14 कीबोर्ड पुराने, चार पेंट, आठ शर्ट के कपड़े, दो पेंट पीस, दो शर्ट पीस और 10 ईयर फोन बरामद किए हैं। हाथरस गेट एसओ केपी सिंह के मुताबिक आरोपियों को बैंक से चोरी तिजोरी से केवल 32 हजार रुपये मिले थे। इन्होंने तिजोरी एक कबाड़ी को बेच दी थी। इस कबाड़ी की तलाश की जा रही है। एसओ के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में अजय पुत्र हरि सिंह निवासी तालसपुर, दिल्ली गेट, अलीगढ़ चोरी का माल खरीदता था। महमूद पुत्र नन्हे खां निवासी मोहल्ला महफूज नगर, दिल्ली गेट अलीगढ़ इस गैंग का सरगना है। मुनीश पुत्र गुलाब उर्फ गुल्ला खां निवासी बरका थाना, खैर और आरिफ उर्फ कालिया पुत्र कल्लू निवासी कैलाश नगर, हाथरस को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि जाविद उर्फ शाका पुत्र गुलाब खां निवासी बरका थाना खैर भाग जाने में कामयाब रहा। आरोपियाें पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें