सासनी। रेलवे स्टेशन सासनी के निकट उत्तर-मध्य रेलवे की डाउन ट्रैक पर शनिवार की शाम एक युवक का शव मिला। चश्मदीदों के अनुसार शनिवार की शाम कालका एक्सप्रेस डाउन लाइन से तथा टीएडी गाड़ी अप-लाइन से गुजरने के बाद प्लेट फार्म पर खडे़ यात्रियों को युवक पड़ा दिखाई दिया। जिसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई।
मौके पर जाकर देखा तो युवक के सिर से खून बह रहा था। मुंह से झाग निकल रहे थे। उसकी मौत हो चुकी थी। जीआरपी के राजीव कुमार ने शव की तलाशी ली तो वोटर आईडी एवं रेलवे यात्रा के टिकट प्राप्त हुए। जिनके आधार पर शव की शिनाख्त तैयब पुत्र नजहर इस्लाम निवासी इस्लामपुर धान तोला बिहार के रूप में हुई। पुलिस मृतक के परिजनों से परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। पुलिस को अंदेशा है कि कहीं युवक जहर खुरानी का शिकार तो नहीं हुआ। पुलिस पंचनामा कर पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है।