फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित महिला की गला दबाकर हत्या

Tue, 10 May 2016 12:14 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ (हाथरस)। कस्बा पुरदिलनर के मोहल्ला जलेसरी गेट में एक 65 वर्षीय दलित महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस घटना को तब अंजाम दिया गया, जब वह रात को घर में सोई हुई थीं। हत्या करने के बाद बदमाश शरीर से सोने के कुंडल, लौंग और पायजेब उतार कर ले गए। मृतका के पति ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


जलेसरी निवासी श्रीमती देवी पत्नी राम सिंह के मोहल्ले में दो मकान हैं। एक मकान में पुत्र देवेंद्र और पुत्रवधु रहते हैं, जबकि दूसरे में वह अपने पति और धेवते अशोक के साथ रहती थी। रविवार की रात्रि वह अपने कमरे में सामान्य रूप से सोई हुई थी। सोमवार की सुबह जब सोकर नहीं उठी तो घर वालों ने पास जाकर देखा तो वह मृत पड़ी थीं। इसके बाद घर में चीख-पुकार शुरू हो गया। मृतका के शरीर से जेवरात गायब थे। स्थानीय लोग यह जानकर अचंभित हैं कि लुटेरों ने केवल जेवर के लिए श्रीमती की हत्या की, जबकि घर के किसी सामान को हाथ तक नहीं लगाया गया। सूचना मिलते ही सीओ सिकंदराराऊ डीके बालियान तथा कोतवाल राजेश्वर त्यागी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। काफी देर तक जद्दोजहद के बाद मामले की रिपोर्ट अज्ञात लोगों के खिलाफ राम सिंह द्वारा दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें