हाथरस। शहर कोतवाली क्षेत्र के चक्की बाजार में व्यापारी पर लूट के इरादे से की गई फायरिंग के मामले में पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। पुलिस अधिकारियों को उम्मीद है कि शीघ्र ही इस वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
ज्ञात रहे कि शहर कोतवाली क्षेत्र में आगरा के एक व्यापारी को कुछ हमलाबरों ने गोली मारकर लूटने के प्रयास किए, जिससे बाजार में हंगामा खड़ा हो गया था। हालांकि अभी तक इस मामले में पीड़ित व्यापारी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इन लुटेरों की गोली से बाल-बाल बचे व्यापारी ने एक स्थानीय व्यापारी की दुकान में घुसकर किसी तरह इन लुटेरों से अपने आप को बचा लिया था। लुटेरों की गोली से बाजार में दहशत फैल गई थी। अब पुलिस इन लूट का प्रयास करने वालों की तलाश में जुट गई हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयपाल ने बताया कि इस घटना में उनको कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। इनके आधार पर शीघ्र ही इस घटना का खुलासा होने की उम्मीद है।