फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर ट्रेन के आगे कूदा पति, मौत

Sun, 08 Oct 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूदा पति - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
करवाचौथ के दिन पत्नी से अनबन के बाद एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक के परिजनों ने मुरसान पुलिस से शिकायत करते हुए पत्नी और ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने      का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। 
विज्ञापन


अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र के सुखरना खुर्द निवासी विजय सिंह के मुताबिक उनके 28 वर्षीय बेटे जीतू का बीते कई साल से मुरसान क्षेत्र के चौकड़ा गांव निवासी पत्नी से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट तक भी पहुंचा। जीतू की पत्नी बीते कई साल से मायके में रह रही हैं। जीतू कई बार उसे अपने घर ले जाने की कोशिश कर चुका था।

पिता विजय सिंह का आरोप है कि ससुराली हर बार जीतू को अपमानित करते थे। आहत होने के बावजूद वह अपनी पत्नी को घर ले जाना चाहता था। करवाचौथ के नजदीक आने पर पांच अक्तूबर को वह पत्नी को लेने ससुराल आया था। तब से वह यहीं रह रहा था। हर रोज उसे ससुराली अपमानित कर रहे थे।
विज्ञापन


पत्नी ने उसके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। रविवार सुबह जीतू ने ससुरालियों को मनाने की आखिरी कोशिश की, लेकिन पत्नी और उसके परिजन तैयार नहीं हुए। इससे आहत जीतू ने कंचना फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटनास्थल पर पहुंची मुरसान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। मुरसान एसओ जगदीश चंद्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें