फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे पूर्व एडीएम

Wed, 29 Jun 2016 12:09 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
curroption - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाथरस। पूर्व एडीएम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आगरा विजिलेंस के इंस्पेक्टर धन सिंह ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने हाथरस में कई साल पहले एसडीएम पद पर तैनात रहे पीसीएस अधिकारी रामेश्वर दयाल पर भ्रष्टाचार के जरिए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है। रामेश्वर दयाल कुछ समय पहले ही बरेली से एडीएम के पद से रिटायर हुए हैं।
विज्ञापन


विजिलेंस इंस्पेक्टर के अनुसार रामेश्वर दयाल के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने की शिकायत मिली थी। जांच में दयाल के खर्चे आय से कहीं अधिक पाए गए। इसके बाद विजिलेंस ने उन्हें तलब किया। दयाल ने अपने पक्ष में जो जवाब विजिलेंस के समक्ष प्रस्तुत किया, उससे अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद विजिलेंस के एसपी के निर्देश पर पीसीएस अधिकारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने की कार्रवाई की गई। रामेश्वर दयालय मूल रूप से एटा के निवासी हैं।

सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि एसपी विजिलेंस के आदेश पर वहां के इंस्पेक्टर ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं इस मामले की अभी तक जांच कर रहे थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद विजिलेंस ही इस मामले की विवेचना करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें