फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश ने ग्रामीण को मारी गोली

Sat, 06 Feb 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। चंदपा में शुक्रवार रात तीन नकाबपोश बदमाश चोरी के इरादे से दिलीप उर्फ दिल्लो पुत्र टीकम सिंह के घर में घुस गए। दिलीप आहट से जाग गया और उसने इनमें से एक बदमाश को पकड़ लिया। इस पर बदमाश ने पकड़ से छूटने के लिए दिलीप की जांघ में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश घर में दिलीप की बहन की शादी को रखे 50 हजार रुपये और जेवरात ले गए। 
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल दिलीप को जिला अस्पताल की इमरजेंसी से अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां जांघ से गोली निकाल दी गई। परिजन शनिवार की सुबह दिलीप को हाथरस ले आए और जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। अब उसकी हालत में सुधार है। दिलीप ने बताया कि दो बदमाश एक बक्से को लेकर जा चुके थे, जबकि तीसरा बदमाश एक और बक्सा लेकर घर से निकल रहा था। आहट होने पर दिलीप नींद से जागे। इसके बाद वह पेशाब करने के लिए घर के बाहर आए तभी उनका सामना बदमाशों से हो गया। तीसरे बदमाश को उन्होंने दबोच लिया। इस पर दूसरे बदमाशों ने पकड़ में आए बदमाश से गोली मारने को कहा। दिलीप को गोली मारने के बाद बदमाश भाग गया। हादसे के बाद चंदपा के प्रधान सुकांत शर्मा की शिकायत पर चंदपा पुलिस ने धारा 459 के तहत अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें