फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में वसूली की सीएमओ से शिकायत

Sun, 24 Jan 2016 11:47 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस (ब्यूरो)। जिला अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों से बदसलूकी व अवैध वसूली के विरोध में राष्ट्रवादी प्रताप सेना ने सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह से मिल कर शिकायती पत्र सौंपा और अवैध वसूली करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में कहा गया है कि जिला अस्पताल में अवैध वसूली जोरों पर हो रही है। गरीब लोगों से आए दिन जिला अस्पताल में बदसलूकी की जाती है। महिला अस्पताल में अवैध रूप से गर्भपात किए जाने के भी गंभीर आरोप लगाए गए। चेतावनी दी कि यदि वसूली करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो प्रताप सेना आंदोलन करेगी। शिकायत करने वालों में रामकुमार गौतम, रघुवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, राकेश कुमार लवानियां, संजय गौतम, सुनील सिंह, निशांत चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें