फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 24 Jan 2016 11:46 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन पूर्व घर से रामलीला देखने के लिए निकले युवक का शव दूसरे दिन गांव से एक किलोमीटर दूर तालाब के किनारे एक पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस व परिवारीजनों को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम निंबहापुरवा निवासी रिंकू (21) पुत्र रामकुमारे शनिवार की रात पड़ोस के गांव जिलहामऊ को रामलीला देखने के लिए घर से निकला था। देर रात घर न लौटने पर परिवारीजन उसे गांव ढूंढने गए लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। दूसरे दिन रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे गांव से एक किलोमीटर दूर रायपुर खरगी गांव के पास तालाब किनारे लगे गूलर के पेड़ से रिंकू का शव लटकता पाया गया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व उसके परिवारीजनों को दी। पेड़ से शव उसी के शर्ट के सहारे फंदे से लटक रहा था। जिस अवस्था में युवक का शव मिला उससे यही प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या कर शव लटका दिया गया। इस संबंध में मृतक के पिता रामकुमारे ने पुलिस को किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी है। रामनगर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें