एनएच बाईपास पर पलटा हुआ ट्रक।
- फोटो : Amar Ujala
थाना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्रांतर्गत एनएच बाईपास के निकट एक खड़े ट्रक में ने दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके चलते ट्रक पलट गया और ट्रक के चालक की उसके नीचे दबकर मौत हो गई।
आगरा-अलीगढ़ रोड पर शनिवार की रात्रि में एक पेय पदार्थ की सप्लाई को लेकर फैक्ट्री से कई ट्रक एक साथ निकले। फैक्ट्री से थोड़ी दूरी पर जाकर एक ट्रक के चालक ने अपना ट्रक रोक लिया और किसी कार्यवश ट्रक के बराबर जाकर खड़ा हो गया। इस दौरान इसी फैक्ट्री का दूसरा ट्रक वहां आ गया।
उस ट्रक के चालक ने इस ट्रक में टक्कर मार दी। नतीजा यह हुआ कि यह यह ट्रक पलट गया और चालक ट्रक के नीचे दब गया। इस दौरान दूसरे ट्रक का चालक अपने ट्रक को छोड़कर वहां से फरार हो गया। वहां अन्य लोग आ गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जैसे-तैसे शव को निकलवाया। मृतक की पहचान रामनिवास पुत्र श्रीकृष्ण निवासी बुढ़ाइच सहपऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।