फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के फाइनेंस कर्मी की हत्या व लूट में मामले कई हिरासत में

Tue, 04 Sep 2018 11:59 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
एनएच पर हतीसा बाईपास पुल के पास सोमवार की रात्रि में फाइनेंस कर्मी की हत्या और लूट के मामले में उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इधर, पुलिस घटना के खुलासे में लगी है। कई संदिग्धों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही  है। एसपी द्वारा गठित केस को वर्कआउट करने के लिए तीन टीमों का गठन किया है।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आगरा के नीतेश नगर तहतोरा मोड़ बोदला थाना जगदीशपुरा निवासी सतीश पुत्र मेघनाथ को आगरा से अलीगढ़ जाते वक्त सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने लूटा था और विरोध करने पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। वह एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। बदमाश उससे करीब तीन हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटकर ले गए थे।

इस घटना ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। रात को ही एसपी जयप्रकाश, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा और थाना हाथरस गेट व चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। रात में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने तीन टीमें गठित की हैं। इस घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता ने थाना हाथरस गेट में दर्ज कराई है। एसपी जय प्रकाश ने कहा िक घटना को लेकर पूरा वर्कआउट किया जा रहा है। जल्द ही इसमें सफलता मिल जाएगी। इसमें कई पहलुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें