फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों को लूटने वाले को दबोचा, ग्रामीणों ने काटा हंगामा

Fri, 02 Sep 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
लूट के आरोपी के जेल भेजे जाने के बाद थाने पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रुहेरी-अमरपुर घना रोड पर 29 अगस्त को एक दुल्हन की कार को रोककर महिलाओं से लूटपाट करने के आरोप में हाथरस गेट पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक तीन आरेापी फरार हैं। आरोपी के पास से पुलिस को एक तमंचा और दो कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन


बता दें कि किंदौली निवासी राजुद्दीन के बेटे यूसुफ की शादी अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के गांव मेवगढ़ी निवासी महविश पुत्र खटुआ से हुई थी। 29 अगस्त की रात को खटुआ, बेटी महविश बेगम को विदा कराकर मेवगढ़ी ले जा रहा था।

अमरपुर-रुहेरी मोड़ पर सड़क पर रास्ता रोककर बदमाशों ने मारपीट की और तीनों महिलाओं से ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट ले गए थे। थाना हाथरस गेट में लूट का खुलासा करने का दावा करते हुए सीओ सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम एक सितंबर की रात को उसी रास्ते पर गश्त कर रही थी, जिस पर लूट हुई थी।
विज्ञापन


मुखबिर ने आरोपियों के गल्लूपुर के जंगल के पास लूट के इरादे से खड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस मिले हैं।

एसओ गेट केपी सिंह के मुताबिक आरेापी रिंकू पुत्र विजयपाल निवासी जगीपुर, सासनी के तीन साथी फरार हो जाने में कामयाब हो गए। इनमें से एक कन्हैयालाल और दूसरा सुभाष है। दोनों ही अमरपुर घना के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक रिंकू 29 अगस्त को हुई लूटपाट के अलावा रुहेरी में कंप्यूटर और बरसे से मोटर चोरी करने की बात कुबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें