फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक काे बंधक बना कैंटर लूटा

Sat, 06 Aug 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच 91 पर बदमाशों ने फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है। इस बार बदमाशों ने एक कैंटर लूटा है। कैंटर चालक के हाथ पैर बांधकर  गांव पहाड़पुर के समीप सड़क किनारे एक बाग में फेंक दिया और कैंटर लेकर चले गए।
विज्ञापन


हाईवे पर इस लूट की खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। चालक से लुटेरों के बारे में जानकारी करने के साथ ही हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज के  जरिए अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। लूटा गया कैंटर सहारनपुर जिले का है।

लूट की यह वारदात शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे की है। सुबह दौड़ लगाने निकले युवकों ने बाग में बंधे हुए चालक को देख उसके हाथ पैर खोले। सहारनपुर निवासी सलीम पुत्र मुख्त्यार  के अनुसार सहारनपुर में एक व्यक्ति ने सिकंदराराऊ तक के लिए कैंटर बुक कराया था।
विज्ञापन


कैंटर में सहारनपुर की एक नर्सरी से पौधे लादकर वह चला था। गाड़ी में तीन अन्य लोग थे जिन्हें गाड़ी बुक कराने वाले ने मजदूर बताया था। चालक ने बताया कि तीन हजार रुपये भी लूट ले गए। गाड़ी पर लदे पौधे भी फेंक गए।

युवकों के मोबाइल से उसने सहारनपुर और जलेसर एटा के रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। एसओ गंगा प्रसाद यादव ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें