फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस जिले में हुई लूट की कई घटनाओं का पर्दाफाश

Tue, 16 May 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
सादाबाद में प्रेस कांफ्रेंस कर लुट का खुलासा करते एसपी हाथरस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सादाबाद थाना कोतवाली पर एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने मंगलवार को गत दिनों जनपद में हुई छह घटनाओं का खुलासा कर दिया। इन घटनाओं में शामिल चार अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इनसे हथियार, नकदी और लूट की घटनाओं में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की गई है।
विज्ञापन


एसपी ने खुलासे के दौरान बताया कि एसपी संसार सिंह ओर सीओ सादाबाद मनीषा सिंह द्वारा थाना चंदपा, मुरसान, हसायन व सादाबाद में घटित घटनाओं के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया था। इस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर सोमवार को साढ़े आठ बजे थानाध्यक्ष केपी सिंह, एसओजी प्रभारी महेश चंद यादव, प्रभारी निरीक्षक चंदपा सत्येंद्र कुमार व थानाध्यक्ष मुरसान रमाकांत पचौरी मय फोर्स के साथ गांव धनौली सादाबाद आए तो धनौली मोड़ के पास खेत में बनी कोठरी के पीछे कुछ लोग दिखाई दिए।

बदमाशों ने पुलिस वालों पर तीन फायर किए, लेकिन पुलिस ने बचाव करते हुए आवश्यक बल प्रयोग कर मौके पर ही चार बदमाशों को पकड़ लिया। रिहान उर्फ कल्लू पुत्र मोहल्ला नवी वकीलपुरा रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद, मोहसिन पुत्र गुड्डू खां निवासी मुकेरखाना सादाबाद, साकिर पुत्र नाजिम निवासी सुभाष गली सादाबाद और सनी पुत्र विजेंद्र सिंह वाल्मीक निवासी भगत सिंह कॉलोनी सादाबाद को पकड़ लिया गया। इन अभियुक्तों ने हाथरस में की गई छह घटनाओं को भी कुबूला है।
विज्ञापन


रिहान पर 14, मोहसिन पर दस, साकिर पर छह और सनी पर छह मुकदमे विभिन्न धाराओं में फिरोजाबाद, हाथरस, सादाबाद, मुरसान, हसायन के थानों में दर्ज हैं। यह बदमाश रैकी कर घटनाओं को अंजाम देते थे। इनका गिरोह अलीगढ़ जेल में बंद के दौरान बना था।

एसपी ने बताया कि पकडे़ गए इन बदमाशों ने दो अप्रैल को गांव गीगला सादाबाद, सात मई को गांव मीतई के पास, 25 फरवरी को कंचना फाटक के निकट, 20 मार्च को चंदपा के निकट नगला भुस, पांच मार्च को थाना हसायन के जाऊ नहर पुल के पास, पांच मई को गांव चंदपा में भी आपराधिक वारदातों में भी यह बदमाश शामिल थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें